Chinnaswamy stadium pitch report and stats in hindi:- अगर आप भी फेंटेसी क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं और टीम बनाते हैं तो आपको पिच रिपोर्ट जान लेना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसी से हम पता लगा पाते हैं मैच हाई स्कोरिंग होगा या फिर लो स्कोरिंग, मैच में फास्ट बॉलर्स को मदद मिलेगी या स्पिन बॉलर्स को। किस कंडीशन में कौन सा बैट्समैन ज्यादा रन बनाता है यह सारी चीज पिच के कंडीशन को देख कर हम पता लगा पाते हैं ।
चिन्नास्वामी स्टेडियम की जानकारी
स्टेडियम नाम | एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर |
स्थापना | 1969 ई• |
पहला वनडे मैच | भारत vs श्रीलंका, 26 सितंबर 1982 |
पहला टी20 मैच | भारत vs पाकिस्तान, 25 दिसंबर 2012 |
पहला टेस्ट मैच | भारत vs वेस्ट इंडीज, 22 नवंबर 1974 |
चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट, chinnaswamy stadium pitch report 2024
चिन्नास्वामी स्टेडियम का पिच बैटिंग फ्रेंडली होता है और यहां रन भर भर के बनते हैं। इसका फ्लैट ट्रैक और छोटा साइड बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए चौके-छक्के जड़ना आसान हो जाता है। यहां होने वाले अधिकतर मैच दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। इसका बहुत बड़ा कारण ओस का भी हो जाता है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम मैच के आंकड़े। Stats of M. chinnaswamy stadium
आंकड़े | टी 20 | IPL | वन डे |
---|---|---|---|
मैच | 18 | 86 | 43 |
पहला इंनिग औसतन स्कोर | 141 | 170 | 240 |
दूसरा इनिंग औसतन स्कोर | 136 | 150 | 215 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते | 7 | 36 | 16 |
पहले गेन्दबाजी करते हुए जीते | 9 | 47 | 23 |
अधिकतम स्कोर | 212/4 (20ov) भारत बनाम अफ़गानिस्तान | 263/5(20ov) बैंगलोर (RCB) बनाम पुणे वारियर्स (PW) | 410/4 भारत बनाम निदरलैंड |
न्यूनतम स्कोर | 122/9 (20ov) श्रीलंका बनाम वेस्टएंडीज | 82/10(15.1ov) बैंगलोर (RCB) बनाम कोलकाता (KKR) | 156/10 (33.2ov) इंग्लैंड बनाम श्रीलंका |
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ियों के आंकड़े
सबसे बड़ा स्कोर अंतराष्ट्रीय T20 में – चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर ग्लेन मैक्सवेल का रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 2019 में 55 बॉल पर 113 रन बनाए थे।
सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल (IPL)-IPL का सबसे बड़ा स्कोर क्रिस गेल के द्वारा बनाया गया है उन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 66 बॉल पर 177 रन की पारी खेली थी।