रिंकू सिंह जीवन परिचय : जाने जीवनी, नेटवर्थ, जाति, आईपीएल प्राइस और भी जानकारी

Rinku Singh biography:-आज के समय में रिंकू सिंह को कौन नहीं जानता, रिंकू सिंह आईपीएल से लेकर भारतीय टीम में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने आईपीएल में आखरी ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 बॉल पर 5 छक्के मारकर केकेआर को जीत दिलवाई थी। तभी से वह चर्च में आ गए और अभी भारतीय टीम में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास अभी पैसों की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रिंकू सिंह के परिवार का आर्थिक स्थिति बेहद ही कमजोर था। रिंकू सिंह पोछा लगाने से लेकर अपने पिताजी के साथ गैस सिलेंडर धोने तक का काम कर चुके हैं। रिंकू सिंह को यहां तक पहुंचने में काफी संघर्ष और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। आगे आर्टिकल में जानेंगे रिंकू सिंह की जीवनी और भारतीय टीम तक का सफर।

Rinku Singh Biography। Profile।caste

पूरा नामरिंकू खानचंद्र सिंह
उपनामलॉर्ड रिंकू, जूनियर रैना
जन्म तिथि12 अक्टूबर 1997
उम्र26 साल (2023 में)
जन्म स्थानअलीगढ़(उत्तर प्रदेश)
पिताखान चंद्र सिंह
मातावीना देवी
भाई मुकुल, सोनू, शीलू और जीतू
बहन नेहा
पत्नीअविवाहित
गर्लफ्रेंड Unknown
स्कूलDPS अलीगढ़
कॉलेजunknown
धर्महिंदू
जातिupdate soon
पढ़ाई 8वीं तक
नेटवर्थ 5 करोड़ के आसपास
आईपीएल प्राइस55 लाख

रिंकू सिंह हाइट और वजन

लंबाई(Height)5 फीट 5 इंच (165 सेंटीमीटर)
वजन(Weight)70 किलो

रिंकू सिंह क्रिकेट प्रोफाइल

बैटिंग स्टाइलबाएं हाथ के बल्लेबाज
बोलिंग स्टाइलदायां हाथ से ऑफ ब्रेक
टीमभारत, केकेआर और उत्तर प्रदेश

रिंकू सिंह का आरंभिक जीवन

Rinku singh early life

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। रिंकू सिंह के पिताजी का नाम खान चंद्र सिंह और माता जी का नाम वीना देवी है। रिंकू सिंह एक गरीब परिवार से थे, उनके पिताजी घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम किया करते थे, इसी पैसे से वह परिवार का खर्चा चलाते थे। वहीं उनकी माताजी घर का काम संभालती थी। रिंकू सिंह टोटल 6 भाई बहन है। रिंकू सिंह को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बड़ा शौक था। रिंकू सिंह को पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था।

रिंकू सिंह का संघर्ष

रिंकू सिंह के पिताजी क्रिकेट खेलने को लेकर बहुत ही गुस्सा होते थे और इन्हें पिट भी देते थे। पिताजी बोलते थे पढ़ाई करो या काम करो क्रिकेट से घर नहीं चलेगा , वो कहते थे क्रिकेट में क्या रखा है, लेकिन ये फिर भी नहीं मानते थे और हमेशा क्रिकेट की ओर ध्यान लगा रहता था। रिंकू सिंह और उनके भाई पिताजी के गैस सिलेंडर पहुंचाने के काम में मदद किया करते थे। रिंकू सिंह और उनके भाई एक बाइक पर दो सिलेंडर ले जाया करते थे। रिंकू सिंह के भाई एक कोचिंग सेंटर में काम किया करते थे, रिंकू सिंह की मां ने कहा कि तुम्हारे पिताजी क्रिकेट में सपोर्ट नहीं करते हैं तो तुम भाई के साथ काम में लग जाओ। रिंकू सिंह जब काम के लिए पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि कोचिंग सेंटर में पोछा लगाने का काम है, उन्हें यह काम अच्छा नहीं लगा और सोचा कि मैं इसमें लगा रहा तो क्रिकेट करियर बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने यह काम छोड़ दिया और सारा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया।

रिंकू सिंह का क्रिकेट journey

रिंकू सिंह पैसों की तंगी के कारण सरकारी स्टेडियम में प्रेक्टिस किया करते थे, पिताजी उनके क्रिकेट के खिलाफ थे हालांकि उनकी माताजी बहुत सपोर्ट किया करती थी और उधार लेकर रिंकू सिंह को बैट, बॉल और क्रिकेट किट खरीदने के लिए दिया करती थी। रिंकू सिंह मैच में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते थे। जिससे कोच और खिलाड़ी रिंकू सिंह को अपनी टीम में रखना चाहते थे। रिंकू सिंह के टैलेंट को देखकर सभी प्रभावित रहते थे।

रिंकू सिंह को डीपीएस,अलीगढ़ में स्पोर्ट्स कोटा से एडमिशन मिला था और उनको इंटर स्कूल टूर्नामेंट अलीगढ़ में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला और उन्हें पुरस्कार के रूप में एक बाइक मिली थी। इसी बाइक से उनके पिताजी अब गैस सिलेंडर पहुंचने जाने लगे। इस दिन के बाद उनके पिताजी रिंकू सिंह से बहुत प्रभावित हुए और रिंकू सिंह को क्रिकेट खेलने को लेकर डांटना बंद कर दिया।

रिंकू सिंह की प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत

रिंकू सिंह राज्य लेवल 2010-11 में दो बार अंडर 16 ट्रायल दिए लेकिन उसमें वह फेल हो गए, हालांकि 2012 में उनका अंडर 16 में चयन हो गया और पहले ही मैच में उन्होंने 154 रन बना दिए यहां से रिंकू सिंह के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई और इन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और वहां से सिर्फ बेहतर होते चले गए।

रिंकू सिंह इंटरनेशनल करियर

Rinku singh  international career

रिंकू सिंह को हाल ही में भारतीय टीम में शामिल किया गया है और वह अभी अच्छी तरह से फिनिशर का भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ खेल दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले ही T20 मैच में उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच जितवा दिया। रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर 2023 से हो रहे सीरीज में T20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है।

रिंकू सिंह का IPL करियर

Rinku singh ipl career

रिंकू सिंह को पहली बार 2017 आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब से उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। फिर अगले साल 2018 में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने 80 लाख में खरीद लिया, और उन्होंने अपना आईपीएल का पहला मैच उसी साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला। उसी साल रिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में जबरजस्त प्रदर्शन रहा और उन्होंने मात्र 10 इनिंग्स में 953 रन बना डाले।

रिंकू सिंह चर्चा में तब आए जब उन्होंने 9 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के विरुद्ध आखिरी ओवर में पांच गेंद पर पांच छक्के जड़कर केकेआर को मैच जितवा दिया था।

रिंकू सिंह आईपीएल ऑक्शन प्राइस 2024 और प्राइस लिस्ट

रिंकू सिंह को आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात्र 55 लाख में रिटेन किया है।

रिंकू सिंह की पूरी आईपीएल नीलामी प्राइस लिस्ट:-

YearTeamPrice
2017पंजाब किंग्स10 लाख
2018केकेआर80 लाख
2019केकेआर80 लाख
2020केकेआर80 लाख
2021केकेआर80 लाख
2022केकेआर55 लाख
2023केकेआर55 लाख
2024केकेआर55 लाख

रिंकू सिंह से जुड़े सवाल

रिंकू सिंह कहां के रहने वाले हैं

रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैं।

रिंकू सिंह कितने पढ़े लिखे हैं

रिंकू सिंह ने आठवीं क्लास तक पढ़ाई की है।

रिंकू सिंह कितने भाई बहन हैं

रिंकू सिंह कुल 6 भाई बहन है जिसमें पांच भाई और एक बहन है।

Rinku singh biography, Rinku singh biography in hindi, Rinku singh caste, Rinku singh wife

1 thought on “रिंकू सिंह जीवन परिचय : जाने जीवनी, नेटवर्थ, जाति, आईपीएल प्राइस और भी जानकारी”

Leave a Comment